ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 10 महिला को ब्लैकमेल करना पड़ा भारी, नंगे पांव, फटे कपडों में बारात निकाली Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजधानी जयपुर में एक महिला को सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर अपहरण करने की धमकी देने वाले बदमाशों की पुलिस ने भरे बाजार पैदल बारात निकाली। जानकारी के अनुसार पुलिस चारों बदमाशो को फटे कपड़ों में लड़खड़ाते हुए नंगे पैर थाने ले गई,  जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई पुलिस की वाहवाही करने लगा। पुलिस मौका नक्शा बनाने के लिए बदमाशों को गाड़ी के बजाय पैदल ही एक किलोमीटर तक घटनास्थल पर लेकर गई, जिससे बदमाश पानी-पानी हो गए। 22 मई को बिंदायका इलाके में एक महिला को उसके घर पर किडनैप करने के लिए चार बदमाश पहुंचे। पीड़िता के परिजनों के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। इसके बाद पीड़िता ने बिंदायका थाने में रिपोर्ट दी तो पुलिस तुरंत एक्शन में आई। धड़पकड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बिंदायका थाना अधिकारी भजनलाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रम बलाई, विजय गोठनीवाल, संजय उर्फ संजू और लक्ष्मण उर्फ लक्की राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रम बलाई पीड़िता का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। रुपये की डिमांड पूरी नहीं करने पर किडनैप करने की धमकी देने अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। महिला की शिकायत पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस रिपोर्ट में महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम पर विक्रम बलाई से फ्रेंडशिप हुई थी। इसके बाद इंस्टा पर रोजाना उससे बातचीत होती रही। एक दिन उसने वीडियो कॉल की बातचीत को रिकॉर्ड कर वीडियो बना लिया। उसी वीडियो के जरिए विक्रम उसे ब्लैकमेल करने लगा। उससे ज्वेलरी ऐंठ ली। इसके बाद आरोपी विक्रम रुपये की डिमांड करने लगा। पीड़िता ने परेशान होकर अपने पति को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद आरोपी विक्रम अपने साथियों को लेकर महिला के घर पहुंच गया और उसका अपहरण करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। अब पुलिस ने उन्हें दबोच कर भरे बाजार उनकी अकड़ निकाल दी। 


Share This News