Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के देराजसर गाँव मे एक युवक की मौत डिग्गी में डूबने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव लखासर निवासी 30 वर्षीय युवक भैराराम पुत्र मोहनराम खिलेरी की गाँव देराजसर के किसान गिददाराम के खेत मे बनी डिग्गी में डूबने से मृत्यु हो गई है।

सेरूणा पुलिस के हैड कांस्टेबल आवड़दान टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शव को डिग्गी से बाहर निकलवाया। मृतक के चाचा कुंभाराम खिलेरी ने उसकी पहचान की है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया।