ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 77 नशे के जाल से युवाओं को निकालने की कवायद,  हेल्पलाइन नंबर जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

नई पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए संबंधित एजेंसियां प्रोएक्टिव होकर करें समन्वित प्रयास-एडीएम। नई पीढ़ी को नशे के जाल में फंसने से बचाने, नशा मुक्ति व पुनर्वास के लिए कार्यकारी एजेंसियों को प्रोएक्टिव होकर समन्वित प्रयास करने होंगे।
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ दुलीचंद मीना ने नार्को कोर्डिनेशन समिति की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी नशे से दूर रहे , इसके लिए संबंधित विभागों को जागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सुदृढ बनाना होगा। नशा विरोधी गतिविधियों की रोकथाम केलिए हेल्पलाइन नंबर प्रारंभ किया गया है। अवैध रूप से नशे की बिक्री, सुझाव या सूचना 9530 414 947 नंबर पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति से बचाने के लिए स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर्स में विद्यार्थियों के साथ गोष्ठियां आयोजित कर इनके दुष्प्रभाव की जानकारी दी जाएं। कार्यशालाएं आयोजित करें और विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद रखें। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अपने यहां संचालित समस्त हॉस्टल्स में सीसीटीवी लगवाएं। मुखबिर तंत्र को मजबूत बनाएं । कस्टम विभाग भी अपने सूचना तंत्र को और मजबूत बनाएं।


बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने इस संबंध में आयोजित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी और सुझाव प्रस्तुत किये। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News