ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 78 पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन देवदर्शन यात्रा पर राजस्थान में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240522 171141 पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन देवदर्शन यात्रा पर राजस्थान में Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन सोमवार 20 मई से तीन दिवसीय देवदर्शन के तहत राजस्थान प्रवास पर हैं। वे अनेक शहरों में बने विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर रही हैं। सोमवार 20 मई को वे पाली पहुंची जहां उन्होंने ओम आश्रम में दर्शन किए और काफी वक्त आश्रम में गुजारा। इसके बाद देर रात को वे जयपुर पहुंची। जसोदा बेन के प्रवास के ये कार्यक्रम निजी हैं। वे किसी भी तरह की सरकारी सुविधाओं का उपयोग नहीं के बराबर करती है। जानकारी होने पर सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान करती हैं। हालांकि वे किसी भी तरह की सुविधाएं लेने से इनकार करती रही हैं। सोमवार को रात्रि विश्राम जयपुर में करने के बाद मंगलवार सुबह उन्होने जयपुर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए। साथ ही जंतर मंतर, आमेर और नाहरगढ किले का भ्रमण भी किया।

सोमवार को रात्रि को वे करीब 8 बजे जयपुर पहुंचीं और यहां पर रात्रि विश्राम का किया। टोंक रोड स्थित अमृत कलश सोसायटी स्थित एक मकान में उन्होंने रात्रि विश्राम किया। मंगलवार 21 मई की सुबह पहले उन्होंने जयपुर के आराध्य देव माने जाने वाले गोविंद देवजी मंदिर के दर्शन किया। इस दौरान वे नंगे पैर मंदिर परिसर में पहुंची। करीब आधा घंटा गोविंद देवजी मंदिर में रुकीं और महंत से धर्म पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने खोले के हनुमान मंदिर और माता के मंदिर में दर्शन किए। इससे पहले आमेर के शिला माता मंदिर में दर्शन करके पूजा अर्चना की।

बुधवार 22 मई को जशोदाबेन पांडुपोल हनुमान मंदिर पहुंचेगी। वहां पर हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद वन्य क्षेत्र के प्राकृतिक मौसम का आनंद लेंगी। बाद में अलवर के धोलागढ़ देवी माता के दर्शन करने जाएंगी। बुधवार शाम को वे अलवर से उंझा के लिए रवाना हो जाएंगी।


Share This News