
Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में मीमानी चांदरतन बिठलदास सुधादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चिकित्सा स्वास्थ्य संकुल परिसर चोपड़ा कटला में धनवन्तरी योग उद्यान का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसकी आधारशिला रविवार को शिवबाड़ी मंदिर के अधिष्ठाता विमार्शानंद महाराज द्वारा रखी गई। इस मौके पर स्वामीजी ने कहा कि चिकित्सालय के पास इस प्रकार के योग उद्यान की परिकल्पना वास्तव में अच्छी सोच का परिचायक है। इसके लिये मीनानी परिवार साधूवाद है। जिन्होंने स्वस्थ शरीर में ईश्वरीय वास की बात का चरितार्थ किया है। महाराजश्री ने मीमानी परिवार से प्रेरणा लेने की बात कही।ट्रस्ट के रामकुमार झंवर ने बताया कि लाखों रूपये की लागत से बनने वाले इस पार्क का संचालन परदेशियों की बगेची मुक्तिधाम समिति करेगी। इस समिति की ओर से चलाएं जा रहे तीन प्रकार की चिकित्सा पद्धति की व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर हमने यह निर्णय लिया। इनकी ओर से जो मानव हितार्थ कार्य किया जा रहा है। वास्तव में वह अनुकरणीय है। इस अवसर पर समिति के प्रबंधक राजीव शर्मा ने कहा कि मीमानी ट्रस्ट ने समिति पर जो विश्वास जताया है। वे उन पर निश्चित ही खरा उतरेंगे। कार्यक्रम में विजय थिरानी, दिनेश वत्स, नरेश गोयल, रामस्वरूप सींगड़, डॉ अशोक सुथार, डॉ इन्द्रा भादू, डॉ पंकज मोहता, अश्वनी शर्मा, मनोज कल्ला, सुशील मान, राकेश बत्रा, गुरदीप सिंह बावा, सुरेन्द्र विश्नोई आदि मौजूद रहे। गौरतलब रहे कि परदेशियों की बगेची मुक्तिधाम समिति की ओर से इस परिसर में एक ही छत्त के नीचे एलोपैथी,आयुर्वेद व होम्यापैथिक तीनों पद्धतियों से चिकित्सालय संचालित किया जा रहा है। जो पूरे प्रदेश में अनूठा है। इसकी मंत्रियों,प्रशासनिक के आलाधिकारियों व राजनीतिक दल के नेताओं ने भी खूब प्रशंसा की है।
सफल होना है तो खुश रहें – डॉ. अर्पिता गुप्ता
व्यास कॉलोनी स्थित ए यू फाउंडेशन के तत्वाधान में छात्रों के लिए “हैप्पीनेस वेव” शीर्षक पर मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित की गई।
कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ.अर्पिता गुप्ता मुख्य वक्ता रही। कार्यक्रम का आरंभ ॐ उच्चारण व गायत्री मंत्र के साथ किया गया। डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि इस तरह के सेमिनार छात्रों के लिए जीवन बदलने का अनुभव देते और उनको जीवन की व्यावहारिक सच्चाइयों को सीखने और एक बेहतर इंसान बनने में मदद करते है । उन्होंने कहा अपनी स्थायी ख़ुशी की खोज करें और ईश्वर के करीब आएँ।
डॉ. गुप्ता ने विद्यार्थियों को एक नया दृष्टिकोण दिया जिनकी सहायता से विद्यार्थी जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सके। हर किसी के जीवन में सुख-दुःख, धूप-छाँव की तरह आते-जाते रहते हैं। हमें हमेशा अपने जीवन में खुश रहना चाहिए और ऐसे कार्यों को ही करना चाहिए जिसको करने में मन लगे, क्योंकि खुशी के साथ किया गया हर कार्य मानव को जीवन में जीने की प्रेरणा और सफलता देता है।
कार्यक्रम में केंद्र अधीक्षक हसन खान जी ने फाउंडेशन की जानकारी देते हुए बताया कि फाउंडेशन द्वारा रोजगार हेतु छात्र को 3 महीने का कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाता है और साथ ही समय-समय पर अलग-अलग विषयों पर मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित कर उनका सर्वांगीण विकास किया जाता है।
कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षिका शिवांगी भारद्वाज द्वारा किया गया| कार्यक्रम में राजीव,पूजा सोनी, लक्ष्य, आरती, नैना, ज़ाकिर, राखी आदि विद्यार्थीयों ने अपनी दैनिक जीवन की समस्याओं से संबंधी कई प्रश्न किये जिसका डॉ. गुप्ता ने जवाब देकर समाधान किय।
कार्यक्रम के अंत मे शिवांगी भारद्वाज ने डॉ. अर्पिता गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेट कर आभार व्यक्त किया।