Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की पॉश कॉलोनी जयनारायण व्यास इलाके में आज तब अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रांसफार्मर में पहले धुआं दिखा फिर लपटें उठने लगी। इससे अफरा तफरी का आलम रहा बिजली कंपनी, पुलिस, फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद

कंपनी ने ऐहतियातन इस ट्रांसफार्मर सहित आस-पास के सभी फीडर्स से जुड़े घरों में बिजली काट दी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। इसके बाद आस-पास के दूसरे फीडर्स में बिजली चालू हो गई। लगभग डेढ़ सौ घरों की बिजली काफी देर बंद रही। ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक लोड होने पर वह ज्यादा देर सहन नहीं कर पाता और इसमें नुकसान हो जाता है।