ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 45 झुंझुनू : धरती से बुलबुले निकलने का मामला, टीम पहुंची Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

jaca ka le pahaca tama ac3be4bbd16e99d21e8f836bc481737f झुंझुनू : धरती से बुलबुले निकलने का मामला, टीम पहुंची Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट। राजस्थान के झुंझुनू शहर के मंडावा मोड़ पर धरती से बुलबुले निकलने की घटना की जांच पड़ताल के लिए जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के वैज्ञानिकों की टीम जांच के लिए पहुंची। इस टीम के साथ ही ग्राउंड वॉटर डिपार्मेंट, पीडब्लूडी, पीएचईडी व नगर परिषद झुंझुनू की टीम इनके साथ रही। झुंझुनू एसडीएम भी मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी ली। वहीं मौके पर जेसीबी को बुलाकर गड्ढा भी खुदवाया गया और जमीन की अलग-अलग गहराइयों में से मिट्टी के सैंपल इकट्ठे किए गए। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम भूजल विभाग झुंझुनू से इस स्थान की रिपोर्ट ली। साथ ही पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट से यहां पर किस तरह का डेवलपमेंट अभी तक हुआ है पीएचईडी डिपार्टमेंट से भी पूरी रिपोर्ट इकट्ठी करने के साथ ही नगर परिषद से सीवरेज से संबंधित सभी डाटा इकट्ठे किए। अब यहां से लिए गए मिट्टी के नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा और सारी रिपोर्ट का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा। उसके बाद ही कोई निष्कर्ष निकलकर सामने आएगा। राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर में जमीन धंसने व बाड़मेर में जमीन में दरार आने की घटना के बाद जहाँ आमजन में कई तरह की चर्चा है वही सरकार अपने स्तर पर गहन पड़ताल करवा रही है। हालांकि अभी तक कोई बड़ा कारण सामने नहीं आया है।


Share This News