ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240511 WA0203 बीकानेर : 1,761 किलो घी किया सीज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की फड़ बाज़ार में कार्रवाई। आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा फड़ बाजार की एक फर्म पर 1,761 किलो घी सीज करने की कार्रवाई की गई है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण इकबाल खान, संयुक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ एस एन धौलपुरिया तथा कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ राजेश गुप्ता के निर्देशानुसार एवं प्राप्त सूचना के आधार पर मैसर्स चांडक एजेंसी फड़ बाज़ार बीकानेर पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कारवाई की गई। कारवाई के दौरान धेनु सरस ब्रांड घी तथा रामसन ब्रांड घी के नमूने लिए तथा कुल लगभग 1,761 लीटर घी को सीज किया गया।

नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में मिलावट आने पर एफएसएस एक्ट 2006 के तहत कार्यवाही की जायेगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा आधिकारी भानू प्रताप सिंह, सरवन कुमार वर्मा तथा सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे।


Share This News