ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 37 आकाशीय बिजली गिरी, 3 की मौत, अन्य घायल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बूंदी जिले के हिंडोली के दबलाना थाना क्षेत्र के धाभाइयों का नयागांव में बीती रात मकान की छत पर गिरी बिजली गिरने से घर में सो रहे एक ही परिवार के महिला-पुरुष समेत 4 वर्षीय मासूम लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

इसकी सूचना मिलने पर नायाब तहसीलदार भूपेंद्रसिंह हाडा मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल महिला को बूंदी अस्पताल रैफर कर दिया। दबलाना थाने के एएसआई कमलेश गुर्जर के अनुसार मौसम का मिजाज बिगड़ने पर सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, तभी अचानक बिजली गिरने से मकान की छत टूट गई और पट्टियों के नीचे दबने से मां कर्माबाई, बेटी दिव्या सहित दामाद बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य छत पर ही टिन शेट के नीचे सो रहे थे, जो घायल हो गए। घटना में गंभीर घायल हीराबाई को बूंदी अस्पताल रैफर किया गया है। तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।


Share This News