IMG 20231123 090506 20 पानी की टंकी पर चढ़कर लटक गए, परिजनों की 'वीरुगिरी', यह है मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240507 092206 पानी की टंकी पर चढ़कर लटक गए, परिजनों की 'वीरुगिरी', यह है मामला Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट। राजस्थान के दौसा जिले के बैजूपाड़ा पंचायत समिति के गांव अलीपुर की एक विवाहिता पिछले दिनों अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जिसे पुलिस ने दस्तयाब कर उसे कोर्ट में पेश किया था, जहां महिला ने प्रेमी के संग रहने की इच्छा जताई तो कोर्ट ने उसे प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी। यह बात महिला के ससुराल परिवार को नागवार गुजरी और परिवार के लोग पानी की टंकी पर चढ़कर लटक गए।

लेकिन इससे नाराज परिजन टंकी पर चढ़ गए। आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम में ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने महिला को दस्तयाब करके सीधा कोर्ट में पेश कर दिया और परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। नाराज ससुराल पक्ष के लोग जहां पानी की टंकी पर जा चढ़े, वहीं महिला का चाचा ससुर टंकी पर चढ़कर पाइप के सहारे नीचे लटक गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे की समझाइश के बाद टंकी पर चढ़े लोगों को समझा-बुझाकर नीचे उतारा।


Share This News