ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240506 WA0267 1 आखातीज : महाराजा गंगा सिंह के शासनकाल के सिक्कों का प्रदर्शन होगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240506 WA0264 आखातीज : महाराजा गंगा सिंह के शासनकाल के सिक्कों का प्रदर्शन होगा Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20240506 WA0265 आखातीज : महाराजा गंगा सिंह के शासनकाल के सिक्कों का प्रदर्शन होगा Rajasthan News Portal राजस्थान

बीकानेर स्थापना दिवस समारोह: अभिलेखागार द्वारा लगाई जाएगी प्रदर्शनी, परिचर्चा का होगा आयोजन
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर नगर के 537वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में राजस्थान राज्य अभिलेखागार द्वारा बीकानेर रियासत के सिक्के, कोर्ट स्टाम्प पेपर, तलबाना टिकट, बीकानेर रियासत के चैक की दो दिवसीय प्रदर्शनी राजस्थान राज्य अभिलेखागार परिसर में आयोजित की जाएगी। इसका उद्घाटन मंगलवार को प्रातः 11.15 बजे होगा। प्रदर्शनी में बीकानेर के महाराजा गजसिंह, रतनसिंह, सूरतसिंह, सरदार सिंह एवं महाराजा गंगासिंह के कार्यकाल में जारी विभिन्न सिक्कों का प्रदर्शन होगा। इस दौरान पुराने कोर्ट स्टाम्प पेपर, बीकानेर रियासत के 1907 एवं इसके बाद के चेक, दी बैंक ऑफ बीकानेर लिमिटेड के चैक, सन् 1902 में रानी विक्टोरिया के समय में बीकानेर आये डाक के लिफाफे एवं पोस्टकार्ड अवलोकन के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी के संयोजन भारत भूषण गुप्ता होंगे।


इसी क्रम में अभिलेखागार परिसर में बुधवार प्रातः 11:15 बजे ‘परंपरा, नगर बोध एवं संस्कृति’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।अभिलेखागार निदेशक डॉ. नितिन गोयल के अनुसार इसके विशिष्ट वक्ता डॉ. मदन सैनी, डॉ. उमाकांत गुप्त, डॉ. राजेन्द्र जोशी, गिरधरदान रतनू और गोपाल सिंह होंगे।


Share This News