Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के आम उपभोक्ताओं में जागरूकता की दृष्टि से कंज्यूमर वेलफेयर सोसायटी की मजबूत कार्यकारिणी का गठन सीसीआई के जिलाध्यक्ष व सी डब्ल्यू एस के सं अध्य्क्ष श्रेयांस बैद के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष ममता सिंह ने पदाधिकारी मनोनीत करते हुए बताया कि संरक्षक पद पर डॉ एल के कपिल शर्मा, दिनेश भटनागर, मनीषा सुथार उपाध्यक्ष सुशील यादव, रजनी मेहता महासचिव ,विजय पवार, बसन्ती सचिव, हिमांशु गहलोत प्रवक्ता व मधु सोनी को कोषाध्यक्ष व डूंगर कॉलेज अध्य्क्ष पद पर अमिता भादू को नियुक्त किया गया है।

7 मई मंगलवार को गणेश मंदिर में उड़ेगा “चंदा” तथा 8 मई बुधवार को होगा “सांस्कृतिक कार्यक्रम”

बीकानेर नगर के 537वें स्थापना दिवस जिला प्रशासन,नगर विकास न्यास, बीकानेर, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि, 7 मई मंगलवार को शाम 5:30 बजे श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के सामने स्थित गढ़ गणेश मंदिर परिसर में “चंदा महोत्सव “का आयोजन किया जाएगा जिसमें बीकानेर के सुप्रसिद्ध चंदा कलाकार ब्रजेश्वर व्यास, गणेश व्यास, अनिल बोड़ा, कृष्ण चंद्र पुरोहित, पेंटर धर्मा, डॉ.मोना सरदार डूडी, अभिषेक बोड़ा, चंद्र मोहन हर्ष,मुकेश जोशी, पवन व्यास तथा मोहित पुरोहित आदि द्वारा विभिन्न संदेश देते हुए “चंदों” को प्रदर्शित किया जाएगा ।अतिथियों और सामान्य जन द्वारा इन चंदों को उड़ाया जाएगा तथा बीकानेर शहर की खुशहाली की कामना की जाएगी ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि दिनांक 8 मई,बुधवार को सायं 7:30 बजे श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में भव्य ” सांस्कृतिक कार्यक्रम “का आयोजन किया जाएगा । जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं राजस्थान संगीत नाटक अकादमी,जोधपुर के आमंत्रित कलाकारों द्वारा गीत ,संगीत तथा नृत्य की भव्य प्रस्तुतियां दी जाएगी।