ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20231123 090506 देर रात बड़ा बाजार के एक गोदाम में लगी आग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240501 101633 देर रात बड़ा बाजार के एक गोदाम में लगी आग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज। देर रात करीब तीन बजे शहर के कोतवाली थाना इलाके के बड़ा बाजार स्थित एक गोदाम में भंयकर आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार शहर के बड़ा बाजार स्थित बाबू बेड की दुकान पर बना प्रेम किराया स्टोर के गोदाम में रात को अचानक आग लग गई।

आग हवा के इतनी तेज फैली की पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस व स्थानीय लोग पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी  रमेश अग्रवाल कालू बड़ी वाले मौके पर पहुंचे ओर तुरंत  कलेक्टर  कार्यालय व प्रशासन को सूचना दी इनके साथ कांग्रेस के गिरधर जोशी भी मौके पर पहुंचे। तथा आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि सभी प्रयास विफल हो गये।

पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी लेकिन करीब आधे घंटे ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची थी। रमेश अग्रवाल ने बताया कि फायर ब्रिगेड की मशीन पानी फैंकने में असमर्थ थी उसमें धीमा प्रसेर होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड आधा घंटा विलंब से पहुंची। इसके बाद उसका प्रेशर इतना कम था कि पानी आग तक नहीं पहुंच रहा था। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। सुबह करीब साढ़े चार-पांच बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।


Share This News