Thar पोस्ट, न्यूज। सिंधु दर्शनयात्रा हेतु हिमालय परिवार बीकानेर का एक दल 18 जून को लेह लददाख के लिये रवाना होगा।महासचिव आर के शर्मा ने बताया कि सिंधु दर्शन यात्रा हेतु ऑन लाईन पंजीकरण किया जा रहा है । दल के सदस्य कुरू़क्षेत्र से बस द्वारा मनाली मार्ग से लेह पहुंचेगा । वापसी में दल के सदस्य कारगिल व श्रीनगर मार्ग से जम्मू पहुचेगें तथा रेल मार्ग से वापस बीकानेर लौटेगें । जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बताया कि दल के सदस्य लेह में होने वाली सिंधु आरती में शामिल होगें तथा चार दिन के प्रवास में पेंगांग लेक का भ्रमण भी करेगें । प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. सुषमा बिस्सा ने बताया कि इस यात्रा के लिये हवाई यात्रा का विकल्प भी रखा गया है । कुरू़क्षेत्र से यात्रा प्रारंभ करने से जम्मूतवी पहुंचने तक की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जा रही है जिसमें बस यात्रा, मार्ग का आवास व भोजन, लेह में लक्जरी आवासीय व भोजन व्यवस्था तथा स्थानीय भ्रमण शामिल है
रयान इंटरनेशनल स्कूल बीकानेर में इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव शेर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता चार वर्गो में थी जिनमें 17 वर्ष आयु वर्ग के महिला व पुरूष तथा दस वर्ष आयु वर्ग में महिला पुरूष के केटेगरी में खेली गई थी। जिसमें लगभग 100 प्रतिभागीयों ने भाग लिया। दस वर्ष आयु वर्ग में दक्ष सिंह ने खि़ताब जीता वहीं द्वितीय स्थान विभोर चोपड़ा व तृतीय स्थान मानवेन्द्र सिंह ने प्राप्त किया। 10 वर्ष आयु बालिका वर्ग में अनन्या साँखला ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा द्वितीय स्थान नेहल जैन व तृतीय स्थान का तोशिका जोशी ने प्राप्त किया । 17 वर्ष आयु वर्ग में दक्ष सक्सेना तथा द्वितीय स्थान हर्षवर्धन सिंह व तृतीय स्थान रविकांत मारू ने प्राप्त किया । 17 वर्ष आयु वर्ग में बालिका वर्ग में यशिका चौंधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया ।द्वितीय स्थान अवंतिका जोशी तथा तृतीय स्थान प्रिया साँखला ने प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता का आयोजन बीकानेर शतरंज अकादमी द्वारा कराया गया आज के इस कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण समारोह में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष न्यायाधीश श्री महेश शर्मा, अखिल भारतीय शतरंज संघ के पूर्व उपाध्यक्ष श्री शंकर लाल हर्ष व अधिवक्ता श्री शैलेष गुप्ता ने सभी विजेता खिलाडियों को पुरूस्कार वितरण किया । इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष न्यायाधीश श्री महेश शर्मा,ने कहा कि बच्चों में बढ़ रहे मोबाइल फ़ोन के अत्यधिक उपयोग व तनाव जैसी समस्या से मुक्ति के लिए शतरंज खेल एक बहुत अच्छा विकल्प है । शतरंज खेल बच्चों को मानसिक प्रबल बनाता है । सभी प्रतिभागियों को सर्टिफ़िकेट भी वितरण किया गया ।
यादें बिनाका गीत माला की 28 अप्रैल को रफीक सागर का होगा सम्मान टाउन हॉल में। अमन कला केंद्र द्वारा 28 अप्रैल को शाम 7 बजे टाउन हॉल में मोहम्मद रफी जन्म शताब्दी वर्ष व मशहूर रेडियो एनाउंसर अमीन सयानी को याद करते हुए रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम यादें बिनाका गीत माला की कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा अमन कला केंद्र अध्यक्ष मो रफीक कादरी ने बताया की इस अवसर पर पार्श्व गायक संगीतकार रफीक सागर का सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर उपाध्यक्ष कांग्रेस अरविंद मिढ्ढा होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मति अलका डोली पाठक शिक्षाविद व समाजसेवी एन डी रंगा करेंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ प्रवीण चतुर्वेदी डॉ हिमांशु दाधीच सैयद अख्तर अली यशपाल नागपाल डॉ मुकेश सिंघल मोहम्मद सदीक चौहान एम आर मुगल रहमत अली अहमद हारून कादरी समुद्र सिंह राठौड़ नेमचंद गहलोत यशबंशी माथुर धर्मेंद्र सोनी संजीव एरन होंगे अनवर अजमेरी ने बताया की बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार मोहम्मद रफी साहब के साथ-साथ अन्य कलाकारों के गीत प्रस्तुत करेंगे।
आज डेहरू माता सेवा समिति की आवश्यक बैठक नाल रोड स्थित डेहरू माता मंदिर में हुई।मीडिया प्रभारी उमेश पुरोहित ने बताया कि इस बैठक में चर्चा कर के सर्व सम्मति से दिनांक 09 जून 2024 को डेहरू माता मन्दिर के प्रथम स्थापना वर्ष पर होने वाले पाटोत्सव का आयोजन बडी धूमधाम से करने का निर्णय लिया गया। पाटोत्सव को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति बनाने का निर्णय लिया गया।
इस आयोजन समिति के संरक्षक श्री शंकर पुरोहित, श्री रामरतन पुरोहित संयोजक श्री जेठाराम पुरोहित सह संयोजक श्री रूपचन्द पुरोहित, झझू समन्यक श्री भंवर पुरोहित को मनोनीत करने का निर्णय लिया गया ।
ये रहे बैठक में मौजूदअध्यक्ष :-पवन कुमार पुरोहित “जंत्री” सचिव :-शंकर लाल पुरोहित
कोषाध्यक्ष:-शिव कुमार पुरोहित
श्री रामेश्वर लाल पुरोहित, श्री अनिल पुरोहित श्री सुरेन्द्र ओझा, श्री श्याम सुन्दर पुरोहित, श्री सुनील पुरोहित श्री पवन पुरोहित (मास्टर जी) केशियरश्री अशोक भादाणी (कमाण्डों भादाणी) श्री रवि कान्त पुरोहित श्री रमेश पुरोहित (एडवोकेट) आदि मौजूद रहे।