ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 106 पीबीएम हॉस्पिटल : ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज और नर्सिंग स्टाफ में तनातनी, कार्य बहिष्कार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

rajasathana 36d31568bb42df3d504427bfb8f53a72 पीबीएम हॉस्पिटल : ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज और नर्सिंग स्टाफ में तनातनी, कार्य बहिष्कार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में दवाइयों के स्टोर समेत एक कमरे को खाली करवाने के विरोध में नर्सिंग कर्मियों ने काम का बहिष्कार कर दिया। नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज ने मनमानी के चलते यह फैसला लिया है। बीकानेर के पीबीएम चुन्नीलाल सोमानी राजकीय ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज एवं नर्सिंग स्टाफ के बीच तनातनी बढ़ गई है। ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज के आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए नर्सिंग स्टाफ ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल विवाद की वजह ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में दवाइयों के स्टोर सहित एक कमरे को खाली करवाना बताई जा रही है। 

नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र बिश्नोई ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में स्टोर रूम और एक कमरे को खाली करने के आदेश जारी किए गए हैं। बिश्नोई का कहना है कि कमरे में नर्सिंग स्टाफ आराम करता है, इसे खाली करवाया जाना समझ से परे है। नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. बी.एल. खाजोटिया को अपनी आपत्ति जताई थी लेकिन फिर भी वे अपनी मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में आज सभी नर्सिंग कर्मियों ने अपना विरोध जताते हुए काम का बहिष्कार कर दिया है। 


Share This News