ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 105 अक्षय तृतीया : बाल विवाह रोकथाम जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में आखातीज के अबूझ सावे पर बाल विवाह रोकथाम के लिए पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया।।आखातीज पर बाल विवाह रोकने के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई।
इस अवसर पर महिला अधिकारिता उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही बाल विवाह पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी, स्कूलों में जाने वाली बच्चियों की ओर विशेष ध्यान दें जब बच्चे अचानक विद्यालय या आंगनबाड़ी में ना आए तो ध्यान दिया जाए। विशेष समझाइश के साथ परिवारजनों को भी जागरुक किया जाए।


संरक्षण अधिकारी सतीश परिहार ने बाल विवाह रोकथाम हेतु की जा सकने वाली कार्यवाही की जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह ना हो इस हेतु साथिन एवं उपस्थित अन्य महिलाओं को इससे जुड़ी सूचना 1098 तथा 181 पर तुरंत देने के प्रति जागरूक किया गया।


एडवोकेट वीणा खडगावत ने भी बाल विवाह को शून्य करने की प्रक्रिया पर विचार रखे।
कार्यक्रम में इंदिरा महिला शक्ति केंद्र का समस्त स्टाफ एवं कृष्णा प्रजापत, पंडित ललित, अशोक, पूजा पार्लर, द्रोपती नाई, महिला पर्यवेक्षक रश्मि कल्ला आदि उपस्थित रहे।


इस दौरान उपनिदेशक ने बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई ।इस दौरान रैली आयोजित कर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रचेता विजयलक्ष्मी जोशी द्वारा किया गया।


Share This News