ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220805 172930 2 जूनागढ़ खाई में मिले सोने के बिस्कुट सीज, अनुसंधान जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। गत दिनों जूनागढ़ खाई में मरम्मत व खुदाई कार्य के दौरान मिले सोने के दो बिस्कुट मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि बरामद किए गए धातु की जांच के लिए कोटगेट थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, साथ ही बरामद धातु की ऐतिहासिकता की जांच के लिए भी राजस्थान राज्य अभिलेखागार को निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा इन बिस्कुट की शिनाख्त कर बताया गया कि ये बिस्कुट ऐतिहासिक महत्व के नहीं है बल्कि इन पर आरबीपीएल गोल्ड मेकिंग कंपनी की नाम पाया गया है इस आधार पर ये कंपनी द्वारा निर्मित आधुनिक प्रकृति के बिस्कुट हैं। जिनके स्वामित्व की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। वर्तमान में इस धातु को सीज कर पुलिस ने अपने कब्जे में रखा है ।
जिला कलेक्टर वृष्णि ने बताया कि इनके स्वामित्व की गहन जांच करवाई जाएगी। यदि इन पर किसी का दावा सिद्ध नहीं होता है तो राजस्थान राज्य निखात निधि अधिनियम 1961 के नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


Share This News