ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 99 बीकानेर  : परीक्षा में डमी कैंडीडेट पकड़ा गया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर स्कूल-कॉलेज की नियमित परीक्षाएं देने में भी डमी मम्मले सामने आने लगे हैं। बीकानेर के कोलायत में डमी प्रतियोगी का नाम सामने आया है। यहां के आदेश महाविद्यालय में परीक्षाएं चल रही है। एक स्टूडेंट पर संदेह हुआ तो रिकार्ड से मिलान किया गया । पता चला कि परीक्षा देने आया युवक वह नहीं है जिसका एडमिट कार्ड जारी हुआ है।


पूछताछ की तो डमी कैंडीडेट की पोल खुल गई। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। गजनेर पुलिस थाने में मामला दर्ज भी करवाया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वह किसी लोभवश यानी पैसे लेकर परीक्षा देने आया या अपने रिश्तेदार-मित्र जैसे किसी रिश्ते के कारण डमी केंडीडेट बना।


आदेश महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पुरुषोत्तम पुरोहित की ओर से दर्ज करवाए गए मामले के मुताबिक, सुबह की पारी में बीए।राजनीति विज्ञान का प्रथम पत्र था। इस दौरान प्रदीप कुमारी नामक स्टूडेंट की जगह दूसरा लडक़ा दिखा। संदेह होने पर पूछताछ की तो वह डमी केंडीडेट निकला। डमी केंडीडेट बने युवक ने अपना नाम कपिल बिश्नोई पुत्र त्रिलोकचंद बिश्नोई निवासी चक विजयसिंहपुरा बताया है।


Share This News