ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240425 WA0124 विद्यार्थियों ने लिया अंगदान हेतु जनजागृति का संकल्प Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एमजीएसयू अधिष्ठाता, छात्र कल्याण विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय विद्यार्थी अंगदान प्रेरणा अभियान 2024 के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को तड़के विद्यार्थियों को पुस्तिकाओं का वितरण किया गया जिनके माध्यम से मृत्यु के बाद दीजिए दूसरों को प्राण आगे बढ़िये और कीजिए अंगदान का संदेश प्रचारित प्रसारित किया गया।
स्टूडेंट वेलफेयर डीन डॉ . मेघना शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान के साथ जोड़ने के उद्देश्य से यह तीन दिवसीय प्रेरणा अभियान आयोजित किया गया है। इसमें तीसरे दिन पुस्तिका वितरण के अलावा परिसर स्थित सभी अकादमिक भवनों में व केंद्रीय पुस्तकालय में अंगदान प्रेरणा के नारों सहित फ्लेक्स भी लगवाए गए हैं।


इस अवसर पर एसोसिएट डीन डॉ. प्रभु दान चरण ने विद्यार्थियों को अंगदान के ज़रिए जीवन के बाद जीवन जीने का संदेश दिया।
पुस्तिका वितरण कार्यक्रम में रामेश्वरलाल, खुशबू तेजी, कोमल कंवर, रूपाली सुथार, सुशीला सारण, जगदीश मेघवाल आदि विद्यार्थी शामिल रहे।


Share This News