ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 87 बीकानेर में धंसी जमीन अब युवाओं के लिए बनी रील स्पॉट, इलाके में 144 धारा, इलाका प्रतिबंधित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Screenshot 20240422 223452 Dailyhunt बीकानेर में धंसी जमीन अब युवाओं के लिए बनी रील स्पॉट, इलाके में 144 धारा, इलाका प्रतिबंधित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र के सहजरासर गांव में धंसी जमीन को लेकर जिज्ञासा बनी हुई है। वही कई युवा रील व वीडियो बनाने के चक्कर मे वहां पहुँच रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने वहां 144 लगाकर इलाका प्रतिबंधित कर दिया है। बीते मंगलवार को हुई इस घटना के बाद से जिला प्रशासन और भूगर्भ विभाग के विशेषज्ञ अब भी इसको लेकर जाँच कर रहे है.

इस इलाके में पिछले लंबे समय से लगातार जमीन धंसती ही जा रही है.वहीं इसकी लंबाई चौड़ाई के साथ गहराई बढ़ी रही है. वहीं भू गर्भ विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे है और जांच शुरू की है। हालांकि विशेषज्ञ का कहना है की कई बार पानी जमा होने से ऐसे जमीन धस जाती है।

फिलहाल बहुत सारी चीजो पर जांच के बाद ही स्थिति क्लियर हो पाएगी. वहीं ग्रामीण का कहना है की यहां काफी वर्षो पहले बिजली गिरी थी, जिससे इस गड्डे को बिजल गड्ढा का नाम से जाना जाता था.ग्रामीणों ने बताया की हर साल इसमें मिट्टी धंसती रही है और ग्रामीणों ने काफी बार प्रशासन को अवगत भी करवाया था.

घटना के बाद से सहजरासर गांव में धंसी जमीन वाली जगह युवाओं के लिए पिकनिक स्पॉट बन गया है. घटना वाले दिन पुलिस के जवान तैनात किए गए थे,जो दो दिन तक यहां तैनात थे, वहीं बाद में पुलिसकर्मी नदारद रहे,तो रील बनाने पहुंचे युवा गड्डे के अंदर जाकर वीडियो बना रहे है.

मिट्टी में अब भी कटाव जारी है कई स्थानों पर रोज नई दरारें आ रही है. ऐसे में बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता.पुलिस प्रशासन द्वारा रस्सियां बांधी गई थी लेकिन तैनात कांस्टेबल आज नहीं आए तो लोग अंदर जाकर वीडियो बनाने लगे. इस सूचना के साथ इलाक़े में प्रशासन ने सख़्ती दिखाते हुए धारा 144 लग दी है वही किसी का भी इस इलाके में आने जाने पर रोक लगा दी गई है।


Share This News