Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में पुलिस ने एक आरोपी से 12 बाइक चोरी की बरामद की है। आरोपी पर जोधपुर में वाहन चोरी के दो मामले दर्ज हैं। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 14 अप्रैल को वार्ड नम्बर 39 लुनकरनसर निवासी रामकिशन कुम्हार ने मामला दर्ज करवाया था कि वह अपनी बाइक दुकान के सामने खडी करके दुकान में सो गया था सुबह 7 बजे जब उठा तो मोटरसाईकिल नहीं मिली। पता करने पर पता चला कि हंसराज पुत्र पुनमचंद जाट निवासी बुगडीयों की ढाणी जिला जोधपुर हाल नत्थुसर, पांचू जो मेरी मोटरसाईकिल चोरी करके ले गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की तो आरोपी ने बाइक की दर्जन से अधिक वारदाते कबूल कर ली। आरोपी ने बीकानेर व शहर नोखा के विभिन्न स्थानों से चोरी की की वारदाते कबूल की है।
एसपी ने बताया की आरोपी पूर्व मे धारणिया मोटर्स बीकानेर मे मैकेनिक का काम करता था तो उस मैकेनिक के समय ही आरोपी ने सीख लिया था की मोटर साईकिल का किस प्रकार से लॉक तोडा जाता है और लॉक तोडने के बाद किसी प्रकार से मोटर साईकिल के वायर जोडकर स्टार्ट करने की विधि को जानकर मोटर साईकिल चोरी करना शुरु कर दिया।