ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
sp बीकानेर में चोरी की 12 बाइक जब्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में पुलिस ने एक  आरोपी से 12 बाइक चोरी की बरामद की है। आरोपी पर जोधपुर में वाहन चोरी के दो मामले दर्ज हैं। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 14 अप्रैल को वार्ड नम्बर 39 लुनकरनसर निवासी रामकिशन कुम्हार ने मामला दर्ज करवाया था कि वह अपनी बाइक दुकान के सामने खडी करके दुकान में सो गया था सुबह 7 बजे जब उठा तो मोटरसाईकिल नहीं मिली। पता करने पर पता चला कि हंसराज पुत्र पुनमचंद जाट निवासी बुगडीयों की ढाणी जिला जोधपुर हाल नत्थुसर, पांचू जो मेरी मोटरसाईकिल चोरी करके ले गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की तो आरोपी ने बाइक की दर्जन से अधिक वारदाते कबूल कर ली। आरोपी ने बीकानेर व शहर नोखा के विभिन्न स्थानों से चोरी की की वारदाते कबूल की है।

एसपी ने बताया की आरोपी पूर्व मे धारणिया मोटर्स बीकानेर मे मैकेनिक का काम करता था तो उस मैकेनिक के समय ही आरोपी ने सीख लिया था की मोटर साईकिल का किस प्रकार से लॉक तोडा जाता है और लॉक तोडने के बाद किसी प्रकार से मोटर साईकिल के वायर जोडकर स्टार्ट करने की विधि को जानकर मोटर साईकिल चोरी करना शुरु कर दिया।


Share This News