Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में धर्म यात्रा का और महाआरती का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। इस बारे में आज हुई प्रेस वार्ता में हिन्दू जागरण मंच के शैलेश गुप्ता ने बताया कि इस यात्रा की शुरुआत एमएम ग्राउंड से की जायेगी। जिसका समापन जूनागढ़ किले के आगे महाआरती के साथ किया जायेगा। इस दौरान शहर के संत समाज व हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों द्वारा महाआरती की जाएगी। 2011 से शुरू हुए इस आयोजन की तैयारियां हिंदू जागरण मंच द्वारा कर की गई है। रैली एमएम ग्राउंड से रवाना होकर नत्थूसर गेट आएगी, यहां से शहर के अंदरूनी क्षेत्रों से होते हुए दाऊजी रोड़, कोटगेट, केईएम रोड़, दुर्गादास सर्किल होते हुए जूनागढ़ किले के सामने आएगी। इस दौरान बीच रास्ते में जगह-जगह स्वागत होगा।