IMG 20240406 123335 दो महिलाओं की करतूत, युवक को चकमा देकर 1.50 लाख ले उड़ी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अपराध की दुनिया में महिलाएं भी अब पीछे नही है। मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे रही है। बीकानेर के कोटगेट थाना इलाके के अंबेडकर सर्किल स्थित एसबीआई बैंक में ग्राहक बनकर आई दो महिलाओं ने बैंक के चैनल गेट पर एक युवक को बातों में उलझाकर उसके बैग से 1. 50 लाख रुपए पार कर लिए। चौतीना कुंए के पास रहने वाले महेंद्र सिंह ने कोटगेट थाने में मामला दर्ज करवाया है। अपनी रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि वह शुक्रवार को अंबेडकर सर्किल स्थित एसबीआई बैंक से चार लाख रुपए निकलवाकर बैंक से बाहर जा रहा था तो बैंक के चैनल गेट के सामने एक महिला आ गई उसके साथ एक अन्य महिला ने पीछे से उसके बैग की चैन खोलकर बैग से 1.50लाख रूपए निकाल लिए। दोनों महिलाएं वारदात को अंजाम देकर आटो में बैठकर वहां से चली गई। महेंद्र जब लाइन पुलिस स्थित अपने आफिस पहुंचा और उसने अपने बैग को संभाला तो उसके होश फाख्ता हो गए। महेंद्र ने इसकी सूचना कोटगेट थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस की प्रारम्भिक पड़ताल में दो संदिग्ध महिलाओं का हुलिया सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। देश मे लुटेरी दुल्हन, कानून पुलिस की आड़ में धमकी देकर धन वसूली सहित अन्य मामले बढ़ रहे है।


Share This News