Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज कोलायत विधानसभा क्षेत्र के झझू, चक विजयसिंहपुरा, सियाणा, नेणिया पंचायत, भेलू, नांदडा सहित अनेक गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि बीकानेर में हर क्षेत्र में विकास कार्य हुआ है। गैस पाइपलाइन के विस्तार से लेकर सिरेमक हब बना। अब मैन्यूफैक्चरिंग हब बनने की ओर अग्रसर है। इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। मोदी सरकार ने हर गांव,हर शहर में अभूतपूर्वक विकास किया है। समाज के हर वर्ग को मोदी  गारंटी पर भरोसा है । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भाटी, झझू सरपंच धपूराम नायक, मघाराम गोदारा, गोपीराम, देशनोक पालिका के पार्षद गुलजार, चतराराम, भंवरसिंह, मोहनलाल सेवग, बिहारीलाल पुरोहित, रामनारायण, टीक मचंद, कमल सेठिया, समीर खांन, इंसाफ अली, अमराराम टांटिया, चकविजयसिंहपुरा सरपंच गोपीचंद धायल, नत्थाराम, सुखराम, खेराजराम, बूथ अध्यक्ष मांगीलाल, गिरधारी, रामसुख बेनीवाल, रामसुख, बाबूराम, मंडल अध्यक्ष छगन, केशव गहलोत, हनुमान खिलेरी, सियाणा सरपंच मनोहर सिंह भाटी, पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र कुमार, पूर्व सरपंच अनिल रामावत, धीर सिंह राठौड़, कुशाल सिंह, सोहन सिंह, भैरूसिंह, छैलूसिंह, राणाराम नायक, सुन्दरलाल संचेती, भींयाराम चौहान, मोहन राम सुथार, घेवरलाल, सतीदान चारण, भंवरदान, जेठूसिंह, भोमसिंह, नारायण सिंह, नेणिया पंचायत के सरपंच मनोहर ङ्क्षसह, शंकर पालीवाल, धूप सिंह, नकुल, रामचंद्र सहित अनेक ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देशनोक में राजपूत समाज बरसिंहसर के जाट समाज ने दिया अर्जुनराम को समर्थन :

बीकानेर सदर जाट समाज के वरिष्ठ नेताओं व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया अर्जुनराम को समर्थन। बीकानेर सदर के जाट समाज ने भी भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल को जिताने के लिए समर्थन दे दिया है। बुधवार को बीकानेर में हुए राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में समाज के सरपंचों व सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने खुलकर भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का साथ देने का संकल्प लिया। देशनोक में राजपुत समाज के वरिष्ठ नेताओं व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया अर्जुनराम को समर्थन।  गुरूवार को बीकानेर में आयोजित एक कार्यक्रम में समाज के सरपंचों व सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का साथ देने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में रामदयाल कस्वां सरपंच केसरदेसर, रूघाराम गोदारा सरपंच बरसिंहसर, तोलाराम तरड़ स्वरूपदेसर, प्रहलादराम मास्टर स्वरूपदेसर, रामनिवास कस्वां उप प्रधान बीकानेर, तोलाराम कूकणा सरपंच पेमासर, रामलक्ष्मण गोदारा सरपंच कालासर, चतराराम मूंड सरपंच मूंडसर, मोहन लाल सियाग लालमदेसर, रामकिसन सियाग पलाना, रूघाराम कड़वासरा पलाना, भंवरलाल सियाग बासी, गुमानाराम गोदारा बरसिंहसर, मनोहरलाल सियाग पूर्व प्रधान प्रतिनिधी, जगदीश सियाग पलाना, महेश मूंड जिला महामंत्री, सहीराम सियाग मंडल अध्यक्ष पलाना, अर्जुन कड़वासरा बरसिंहसर, रामरतन सियाग स्वरूपदेसर, भागीरथ मूंड पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, भूप सिंह पूर्व सरपंच, सवाई सिंह चरकड़ा, अक्षय सिंह पूर्व सरपंच, भीख सिंह, ओंकार सिंह पूर्व सरपंच, रघुवीर सिंह पूर्व सरपंच, रिशीराज सिंह सरपंच, कुलदीप सिंह पूर्व सरपंच, अमर सिंह, रूप सिंह पूर्व सरपंच, राजु सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।