IMG 20220806 225049 1 बीकानेर शहर में सट्टे पर शिकंजा, 3 गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर पुलिस ने पुराने शहर के तीन पर्ची सट्टा माफियाओं को गिरफ्तार किया है। इस पुलिस कार्रवाई से बीकानेर के पर्ची सट्टा जगत में हडक़ंप सा मच गया है। जिला पुलिस की स्पेशल टीम के कांस्टेबल लखविन्दर सिंह की सूचना पर सीओ सिटी श्रवण दास संत के नेतृत्व में हुई कार्यवाही में नया शहर पुलिस ने पर्ची सट्टा माफियाओं के ठिकानों पर दबिश देकर उनके कब्जे से उन्नीस हजार नगदी जब्त कर तीन माफियाओं को गिरफ्त में लिया। इनमें जेनेश्वर मंदिर, दमाणी चौक निवासी जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू सेवग पुत्र गणेश दास,महेश सेवग पुत्र स्व.ग्वालदास सेवग और नत्थुसर गेट के बाहर बाबा रामदेव पार्क के पास रहने वाला नरपत सिंह पुत्र उदयसिंह राजपूत शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक शहर में पर्ची सट्टे का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। पिछले दिनों एसपी तेजस्वनी गौतम को सूचना मिली कि शहर में पर्ची सट्टे के इस कारोबार में कई बड़े माफिया शामिल है। जिला पुलिस की स्पेशल टीम माफियाओं का नेटवर्क भेदने में जुट गई। जिला पुलिस की स्पेशल टीम के कांस्टेबल लखविन्दर सिंह ने मुखबिरों के जरिये पता लगाया कि हर रोज करीब डेढ़ करोड़ के इस दो नंबरी कारोबार में दमाणी चौक निवासी जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू सेवग, उसका रिश्तेदार महेश सेवग और नरपत सिंह राजपूत शामिल है।

तीनों के बारे पुख्ता तौर पर सूचना मिलने के बाद सीओ सीटी श्रवणदास संत के नेतृत्व में जिला पुलिस की स्पेशल टीम और नया शहर थाना पुलिस की टीम ने कार्यवाही कर तीनों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से उन्नीस हजार नगदी जब्त कर ली।  कार्रवाई में सीआई नया शहर विक्रम तिवाड़ी,एसआई राकेश गोदारा,डीएसटी के एएसआई रामकरण, हैड कांस्टेबलकानदान, योगेन्द्र सिंह, रामफल, कांस्टेबल लखविन्दरसिंह शामिल रहे।


Share This News