ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20220712 222522 3 महिला का शव मिला, किराए के मकान में रहती थी Rajasthan News Portal जोधपुर
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के जोधपुर जिले में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के सेक्टर-11 किराए के मकान में रह रही महिला का शव घर में मिलाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पता तब चला, जब किराए के घर पर रह रही महिला का भाई दोपहर करीब डेढ़ बजे बहन के घर पहुंचा। उसने घर के बाहर से आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद भाई ने दरवाजा खोलकर अंदर गया तो शोभा का शव बेड पर पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

जोधपुर शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के सेक्टर-11 में शोभा सिंधी (45) नाम की महिला अकेली किराए के मकान में रहती थी। शोभा तलाकशुदा थी और पिछले तीन-चार साल से अकेली सेक्टर-11 में रह रही थी। वह रेडीमेड कपड़ों का काम करती थी। शोभा का भई नजदीक ही सेक्टर-11 में भाई पप्पू रहता था। पप्पू ने सुबह शोभा को फोन किया, लेकिन उठाया नहीं। सूचना पर जोधपुर पश्चिम डीसीपी राजेश यादव, प्रताप नगर एसीपी अनिल कुमार और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी नितिन दवे सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा है और जांच पड़ताल में जुट गया है।


Share This News