rajasathana 6e738c3b14661cd4c0b7633189e1e0b1 14 पुलिस एसआई ट्रेनी  गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में पुलिस पेपर लीक मामले में एसओजी ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस एकेडमी में छापेमारी करके 14 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया है। पहले गिरफ्तार किए गए फर्जी ट्रेनी थानेदारों से पूछताछ में अहम सुराग मिलने के बाद पता चला था कि आरपीए में और भी कई फर्जी ट्रेनी हैं जो ट्रेनिंग ले रहे हैं।  एटीएस एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह के निर्देशन में जयपुर की पुलिस एकेडमी में मंगलवार सुबह एसओजी के अधिकारियों ने ट्रेनी एसआई से घंटों पूछताछ की। राजस्थान उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक प्रकरण में टीम ने एक बार फिर करीब 15 ट्रेनी एसआई को हिरासत में लिया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

इस प्रकरण में एसओजी ने पूर्व में कई ट्रेनी फर्जी एसआई को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ में कई अहम इनपुट मिले थे। जिससे पता चला कि इस फर्जीवाड़े में और भी कई सब इंस्पेक्टर हैं, जो आरपीए में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन लोगों ने परीक्षा में अपनी जगह डमी कैंडिडेट बैठाए थे और अब खुद एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं।


Share This News