IMG 20231123 090506 7 राजस्थान में आज से बदलेगा मौसम, इन जिलों में अधिक असर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में आज बुधवार से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम पलट जाएगा। इसके चलते उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर व आसपास मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे है, जो कि सामान्य के करीब है। आगामी 5 व 6 अप्रैल तक विक्षोभ का असर कुछ जिलों में रहेगा। 2-3 दिन तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Share This News