ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20240402 WA0209 लोक गीतों और नृत्य के बीच रोबीले करेंगे आगंतुकों का स्वागत, स्वीप फूड कार्निवल गुरुवार को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प्रभारी सोहनलाल ने मंगलवार को रविंद्र रंगमंच तथा मसाला चौक का अवलोकन किया। उन्होंने यहां आयोजित होने वाले स्वीप फूड कार्निवल की तैयारियों का जायजा लिया। कार्निवल के लिए स्टॉल आवंटन कार्य को अंतिम रूप दिया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश, निकास, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साउंड सिस्टम, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि रोबिलों और राजस्थानी लोक गीत-नृत्य द्वारा आगंतुकों का स्वागत किया जाएगा। वहीं मसाला चौक में बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था रहेगी। पूरे परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी की पहल पर बीकानेर में पहली बार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करना है। फूड कार्निवल 4 अप्रैल को शाम 5 से 10 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान बीकानेर के खाद्य व्यापारियों द्वारा मतदान से जुड़े नवाचार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मतदान से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होगी। विजेताओं को मौके पर ही गिफ्ट वाउचर दिए जाएंगे। उन्होंने विभिन्न उद्यमियों द्वारा किए जाने वाले नवाचारों के बारे में जाना और कहा कि बुधवार शाम तक सभी व्यवस्थाएं कर ली जाए।

इस दौरान नगर विकास न्यास के सचिव मुकेश बारहठ, अधिशाषी अभियंता वंदना शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, खाद्य निरीक्षक भानू प्रताप सिंह गहलोत, यूआईटी के सहायक अभियंता भव्यदीप, शिव कुमार, स्वीप प्रकोष्ठ के गोपाल जोशी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News