Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।  मिली जानकारी के अनुसार घटना बीकानेर रेलवे स्टेशन के 5 न. प्लेटफार्म की है। आज शाम करीब 7:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। प्लेटफार्म नंबर 5 पर ट्रेन के इंजन की सेटिंग करते समय एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम,शोएब भाई, असहाय सेवा संस्थान के ताहिर हुसैन, मो.जुनैद खान.रमजान. राजकुमार खड़गावत.अपनी एंबुलेंस लेके मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद जीआरपी पुलिस की निगरानी में उठाकर पी बी एम के ट्रॉमा सेंटर लेकर आए वहा डॉक्टरी मुआयना कर शव को पी बी एम की मोर्चरी में रखवाया गया है। युवक के हाथ में छबड़ी देखी गई थी ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा कि मृतक कोई चाय वाला या फिर कोई मजदूर हो सकता है जो स्टेशन या फिर रेलगाड़ियों में कोई सामान बेचता होगा, लेकिन सवाल ये है कि वो इस ट्रेन की चपेट में आया कैसे। सीसीटीवी फुटेज से ही मृतक और और इस हादसे का राज खुल पाएगा।