ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 83 चुनाव : प्रत्याशी के लिए खर्च सीमा 95 लाख रुपए, रैलियों का खर्च भी तय Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज दिल्ली। इस बार इलेक्शन लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा तय कर दी गई है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में हर उम्मीदवार के लिए प्रचार में खर्च लिमिट 95 लाख रुपए तय की है। पिछले लोकसभा चुनाव में यह लिमिट 70 लाख रुपए थी। सभा और रैलियों के लिए रेट लिस्ट भी तय कर दी गई है।
इसमें चाय, छाछ-लस्सी, जलेबी, फूड पैकेट और कुछ कारों की रेट बढ़ा दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी जयपुर ने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार के आइटम की जो रेट लिस्ट जारी की है, उसमें एक कटिंग चाय की कीमत 6 रुपए लगाई है। जो विधानसभा चुनाव के दौरान 5 रुपए थी।


एक विधानसभा क्षेत्र में खर्च की लिमिट 11.90 लाख राजस्थान में करीब 5 माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में एक विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक उम्मीदवार के लिए खर्च की लिमिट 40 लाख रुपए निर्धारित थी। लेकिन, लोकसभा चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार के पार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की खर्च जिजट औसतन करीब 11.90 लाख रुपए है।

148 आइटम की रेट तय:  विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार को एक चाय 5 रुपए में पड़ती थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में यह बढक़र अब 6 रुपए हो गई है। इसी तरह, छाछ- लस्सी की रेट 14 रुपए से बढक़र 16 रुपए हो गई है। जलेबी की कीमत में 20 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है। कॉफी, पानी की बोतल, कचौरी- समोसा और लड्डू-नमकीन की कीमत विधानसभा चुनाव में जितनी थी, उतनी ही है। कुल 148 आइटम की रेट का निर्धारण किया है।


Share This News