ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240319 WA0255 संभागीय आयुक्त और महानिरीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण ** पेट्रोल-डीजल स्टॉक में रखने के आदेश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी और महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश ने मंगलवार को कोलायत, मढ तथा कोटड़ी में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान के दौरान मतदाताओं के लिए की जाने वाली सभी व्यवथाएं समय रहते कर ली जाएं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, छाया, पानी, रैंप, ट्राई साइकिल आदि की उचित व्यवस्था हो। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि चुनाव केंद्र के आसपास की वर्जित गतिविधियां किसी स्थिति में संचालित नहीं हों, यह सुनिश्चित किया जाए। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी आपसी समन्वय रखें। उन्होंने दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।

वोटर हेल्पलाइन सहित विभिन्न मतदाता सहायक मोबाइल एप्स के ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया। उन्होंने वंचित मतदाताओं के पंजीकरण संबंधी जानकारी ली और कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समय-समय पर होने वाले विशेष अभियानों में बीएलओ को पूरी गंभीरता से कार्य करने के लिए निर्देशित करें, जिससे त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां चलाई जाए। इस दौरान उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

पेट्रोल व डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी

बीकानेर लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल का स्टॉक आरक्षित रखना अनिवार्य होगा।
जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने समस्त पेट्रोल और डीजल के विक्रेताओं को 5 जून तक स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में जारी आदेशानुसार चुनाव के दौरान लगे वाहनों को पेट्रोल, डीजल व ऑयल की मांगों के आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराने के लिए जिले के प्रत्येक पेट्रोल पंप पर 2000 लीटर पेट्रोल व 5000 लीटर डीजल का स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं। इस आरक्षित स्टॉक में डेड स्टॉक शामिल नहीं होगा।


Share This News