ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240317 WA0307 विधायक व्यास ने खेली प्रभु संग होली, जिला कलेक्टर ने किया ठाकुर जी संग महा-रास एवं फूलों की होली के पोस्टर का विमोचन, आयोजन 20 को, डेहरू माताजी मंदिर में फागोत्सव, कोडमदेसर में फागोत्सव 22 को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। पुष्पों के रंगों में रंगा अपना घर आश्रम। विधायक जेठानंद व्यास ने खेली प्रभु संग होली। रानी बाजार बीकानेर स्थित अपना घर आश्रम में रविवार को असहाय आवासियों के साथ पुष्प फाग होली का आयोजन रखा इस पुष्प फाग उत्सव में बीकानेर शहर के लोगों ने असहाय प्रभु स्वरुप आवासियों के साथ पुष्प होली मनाई एवं होली के धार्मिक फाल्गुनी भजनों के साथ नृत्य भी किया जिसमें बड़ी संख्या में प्रभु आवासियों के साथ बीकानेर शहर के लोगों ने भाग लिया वही भतमाल एंड पार्टी व खंजर पार्टी द्वारा होली के धार्मिक फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुति देकर आश्रम परिसर के माहौल को होलीमय कर दिया। साथ ही इस अवसर पर पधारे विधायक जेठानंद व्यास ने प्रभुजी संग होली खेली एवम् होली के गीत गाये। आश्रम के अध्यक्ष अनन्तवीर जैन एवम् सचिव अशोक मूंधडा ने बताया फाग पुष्प होली का आयोजन प्रभु आवासियों के साथ हर वर्ष मनाया जाता है और इस वर्ष भी ये फाग पुष्प होली बड़े धूमधाम से मनाई । इस अवसर पर अपनाघर आश्रम ने विधायक जेठानन्द व्यास को अयोध्या राम मंदिर का चित्र भेंट कर सम्मान किया |
इस ख़ास अवसर पर सरंक्षक द्वारका प्रसाद पचीसिया, आर्मी के मेजर नितिन पांडे, पुरुषोतम नागपाल, वीरेन्द्र किराडू, शिवरतन पुरोहित, माणक चौधरी, भंवर लाल चांडक, आदर्श शर्मा, किशन मूंधडा, डॉ.आशीष सोलंकी, विपिन मुसरफ, राजू शर्मा, रमेश राठी, झंवरलाल सुथार आदि सहित शहरवासी उपस्थित हुए |

IMG 20240318 WA0288 विधायक व्यास ने खेली प्रभु संग होली, जिला कलेक्टर ने किया ठाकुर जी संग महा-रास एवं फूलों की होली के पोस्टर का विमोचन, आयोजन 20 को, डेहरू माताजी मंदिर में फागोत्सव, कोडमदेसर में फागोत्सव 22 को Rajasthan News Portal राजस्थान
Poster inaugration by DM
IMG 20240317 WA0235 विधायक व्यास ने खेली प्रभु संग होली, जिला कलेक्टर ने किया ठाकुर जी संग महा-रास एवं फूलों की होली के पोस्टर का विमोचन, आयोजन 20 को, डेहरू माताजी मंदिर में फागोत्सव, कोडमदेसर में फागोत्सव 22 को Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20240318 204211 विधायक व्यास ने खेली प्रभु संग होली, जिला कलेक्टर ने किया ठाकुर जी संग महा-रास एवं फूलों की होली के पोस्टर का विमोचन, आयोजन 20 को, डेहरू माताजी मंदिर में फागोत्सव, कोडमदेसर में फागोत्सव 22 को Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20240318 WA0285 विधायक व्यास ने खेली प्रभु संग होली, जिला कलेक्टर ने किया ठाकुर जी संग महा-रास एवं फूलों की होली के पोस्टर का विमोचन, आयोजन 20 को, डेहरू माताजी मंदिर में फागोत्सव, कोडमदेसर में फागोत्सव 22 को Rajasthan News Portal राजस्थान
Holi events bikaner

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में दिनांक 20 मार्च  बुधवार को शाम 7:30 बजे से संगीत नाटक अकादमी जोधपुर, नगर विकास न्यास, बीकानेर तथा श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले “ठाकुर जी संग फूलों की होली एवं महारास” कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन आज जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता की मंगल कामना की। समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि,इस कार्यक्रम में गोवर्धन (मथुरा) के दीपक शर्मा एंड पार्टी के “गिरिराज लोक कला संस्थान” के सदस्यों द्वारा अनूठा महारास,डांडिया रास, मयूर नृत्य दीपक नृत्य चरकुला नृत्य तथा ठाकुर जी के संग फूलों की होली आदि रंगारंग कार्यक्रमों का भव्य प्रस्तुतियां होँगी।

पोस्टर विमोचन के इस अवसर पर समिति के श्रीरतन तम्बोली, शिव प्रकाश सोनी, शशिमोहन दरगड़, हनुमंत आसोपा, अनिल सोनी, शिव कुशवाहा, सोनी, हेमंत कुमार शर्मा आदि समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे। जयपुर रोड श्याम दरबार मे 20 को 4 बजे से फागोत्सव।

एस एम एस दिव्यांग सेवा संस्था पैरा स्पोर्टस ने गंगाशहर में पहली बार ‌ दिव्यांग बच्चों के साथ फागोत्सव मनाया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. पुष्पा शर्मा, कैलाश मदन मोदी, श्रीमती अनुसुईया शर्मा व आर के शर्मा शामिल हुए। सभी अतिथियों व दिव्यांग बच्चों के परिवार वालों ने भी ‘ कान्हा संग होली ‘ स्नेह मिलन समारोह में शामिल होकर होली खेली व चंग पर धमाल किया। इस अवसर पर आर के शर्मा ने सभी बच्चों को कप केक्स व पेटीज़ ख़िलाई व डॉ. पुष्पा शर्मा ने ₹1100 देकर दिव्यांग सेवा संस्था की पहली रसीद बुक की ओपनिंग की। एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था की अध्यक्षा श्रीमती मंजू जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया और बताया कि सभी बच्चे विभिन्न पैरा एथेलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं व कई मैडल भी जीतकर लाएं हैं। इससे पहले प्रातः संस्था के विमल कोचर दिव्यांग बच्चों को पिकनिक पर लेकर गए, गायों को चारा खिलाया, भैरव कुटिया के दर्शन करवाए ।

– डेहरू माता मंदिर में फागोत्सव

  • जैसलमेर रोड पर स्थित डेहरु माता मंदिर परिसर में क़ानून मंत्री सांसद अर्जुनराम जी मेघवाल एवं पश्चिम विधायक जेठानंद जी व्यास की गरिमामयी उपस्थिति में फागोत्सव मनाया गया। विप्र फाउंडेशन बीकानेर जोन एवं सर्व कामगार सेवा संघ।

कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी व अन्य संस्थाओं की ओर से 22 मार्च दोपहर 3 बजे से कोडमदेसर मंदिर में फागोत्सव मनाया जाएगा।


Share This News