ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240318 WA0402 बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज । बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री गोविंदराम मेघवाल जी के मुख्य चुनाव कार्यालय का उदघाटन आज पब्लिक पार्क स्थित विश्नोई धर्मशाला में हुआ। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि मुख्य चुनाव कार्यालय का उदघाटन पंडित महेश जोशी उर्फ (चिया महराज) के विधिवत मंत्रोचार के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.बुलाकीदास कल्ला ने किया।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता डॉ कल्ला ने कहा वर्तमान हालात को देखते हुए अति आवश्यक है की हम सभी अपने अपने अहम को छोड़ते पार्टी को मजबूती दें। केंद्रीय भाजपा नेतृत्व लोकतंत्र को खत्म करना चाहता है लेकिन हमे लोकतंत्र को बचाने में भूमिका अदा करनी है कल्ला ने कार्यकर्ताओं को कहा की भारत देश में 2024 के आम चुनाव में इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है और हमे बीकानेर का प्रतिनिधित्व केंद्र की इंडिया गठबंधन की सरकार में भेजना है लोकसभा प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल ने कहा की यह चुनाव मेरा नही आप सभी का है जनता का है मैने हमेशा सेवा को अपना ध्येय बनाया है और आपको विश्वास दिलाता हु की भाजपा कैसा भी माहोल मेरे खिलाफ बना दे, जितना चाहे दबाने को कोशिश कर ले। लेकिन आप लोगो के लिए संघर्ष करने में लोकतंत्र को बचाने के लिए बीकानेर के विकास के लिए गोविंदराम पीछे नहीं हटेगा शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की सविधान को नकारने वाले भाजपाई इस देश को तोड़ना चाहते है लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी शहर जिला कांग्रेस कमेटी हर वार्ड हर गली में मतदाताओं के बीच जाएगी देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा बीकानेर जिले की प्रत्येक विधानसभा स्तर पर प्रभारी बनाए जाएंगे जो चुनाव तक अपने अपने क्षेत्र में तैनात रहेंगे उद्धघाटन अवसर पर पूर्व मंत्री महेद्र गहलोत, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, शिवलाल गोदारा, सरिता चौहान, रामनिवास कूकना, पीसीसी सदस्य विक्रम स्वामी, सुषमा बारूपाल,साजिद सुलेमानी, नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, शशिकला राठौड़, पुनीत ढाल, अरविंद मिढ़ा, मुकेश राजस्थानी, पाबूराम नायक, जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया की इस अवसर पर जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, बीकानेर कांग्रेस पार्षद, आईटी सेल, सरपंच, पंच, पूर्व पार्षद पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share This News