ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 79 बीकानेर : अनियमितताएं पाए जाने पर 16 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 16 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि नेवली गेट नोखा स्थित श्रीराम फार्मा एंड मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 5 दिनों के लिए, चक 1 डीएलएसएम स्थित मन्नत मेडिकल स्टोर, जैतपुर स्थित शिव शक्ति मेडिकल स्टोर, 17 केवाईडी स्थित श्री गुरु नानक मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए, नोखा स्थित सारस्वत मेडिकल स्टोर, खाजूवाला स्थित बाबर मेडिकोज, महाजन स्थित बिजारणिया मेडिकल एंड जनरल स्टोर, चक 1 डीएलएसएम स्थित डीलक्स मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 15 दिनों के लिए, दामोलाई स्थित न्यू दक्ष मेडिकोज एंड जनरल स्टोर, चक 1 डीएलएसएम स्थित लोकेश मेडिकल, नोखा स्थित श्री श्याम मेडिकोज एवं नोखा मेडिकोज, जैन चौक नोखा स्थित ब्रह्माणी मेडिसिन स्टोर, मेडिकल कॉलेज रोड स्थित श्री गहलोत मेडिकल स्टोर, मुक्ताप्रसाद स्थित न्यू आनंद मेडिकल एंड जनरल स्टोर, खाजूवाला स्थित श्री गणेश मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 20 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।


Share This News