ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 64 बीकानेर: सड़क हादसे में 4 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240314 124931 बीकानेर: सड़क हादसे में 4 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Accident in hanumangarh Bikaner division

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर क्षेत्र में आज सड़क हादसे में 4 जनों की मौत हो गई। हनुमानगढ़-चूरू स्टेट हाईवे पर बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं। एक युवक को हनुमानगढ़ रेफर किया गया है। बोलेरो सवार मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा गुरुवार सुबह करीब आठ बजे रावतसर में हुआ।

थानाधिकारी वेदपाल के अनुसार हादसा मेगा हाइवे सरदारशहर रोड पर धन्नासर के पास हुआ। बोलेरो व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायल रामचंद्र व गजानंद को स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।पुलिस के अनुसार मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष है, जो सभी चूरू जिले के मेलुसर गांव के रहने वाले थे। हादसे में विमला पत्नी ओमप्रकाश महर्षि, रचना पत्नी लोकेश, मंजू पत्नी दिविक्रम और मनसाराम पुत्र पूर्णाराम प्रजापत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में सभी शवों को रखवाया दिया है। वहीं, घायल रामचंद्र व गजानंद का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।


Share This News