ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 8 वेश्यावृत्ति का अड्‌डा, 5 महिलाएं सहित सात गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। शहर के मेडिकल कॉलेज के पीछे की तरफ बापू नगर में पुलिस ने वेश्यावृत्ति का अड्‌डा पकड़ा। यहां से अड्‌डा चलाने वाली महिला सहित पांच महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। पुलिस को इस इलाके से लगातार वेश्यावृत्ति के अड्‌डे का संचालन होने की सूचना मिल रही थी। इस पर यह कार्रवाई की गई। अड्‌डा चलाने वाली महिला पहले हाउसिंग बोर्ड में अपने घर पर इस अड्‌डे का संचालन करती थी, लेकिन वहां कई बार पुलिस छापेमारी होने के बाद उसने अपना ठिकाना बदल लिया और मेडिकल कॉलेज के पीछे बापूनगर में एक सुनसान इलाके के मकान को इसके लिए चुना। यहां से सातों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को सूचना मिलने पर यहां बोगस ग्राहक बनाकर अड्‌डे पर भेजा गया। बोगस ग्राहक ने अंदर जाकर हालात देखे। मौके पर बात कर जब सब कुछ साफ हो गया तो पुलिस टीम को इशारा कर दिया। इस पर पुलिस अधिकारी  के निर्देशन में छापा मारकर मौके से आरोपियों को गिरफ्तार किया।  गिरफ्तारी की चौंकाने वाली बात यह है कि सेक्स रैकेट की सरगना एक महिला है। यह महिला पहले हाउसिंग बोर्ड में अपने घर पर इस अवैध गतिविधि को चलाती थी। लेकिन पुलिस के छापेमारी के बाद उसने अपना ठिकाना बदल लिया और एक सुनसान इलाके में मकान लिया जो मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित है। गिरफ्तारी में एक महिला से जावध नगर थाना के हाउसिंग बोर्ड की रहने वाली रजनी उर्फ रोजी भी हैं। वह हाउसिंग बोर्ड में अपने अवैध गतिविधियों को चलाती थी लेकिन कई बार कार्रवाई होने पर उसने अपना ठिकाना बदल लिया।


Share This News