ताजा खबरे
जिला अस्पताल में बनेंगे स्त्री और प्रसूति रोग ओपीडी, लेबर रूम, प्री डिलीवरी रूम, पोस्ट डिलीवरी रूम और 4 कॉटेजबीकानेर संभाग: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हाई-अलर्ट, इतने किमी तक लॉक डाउन जैसी स्थितिजिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंपपुलिस ने जारी की चेतावनी: आरटीओ व ई-चालान के नाम पर भी हो रही ठगीराजस्थान में इस दिन से हीट वेव की चेतावनीएक शाम कैफ़ी आज़मी व तलत महमूद के नाम 9 मई कोश्री ओम  बन्ना का जन्मदिन मनायादेशनोक में विद्यार्थियों को दिया ‘से नो टू ड्रग्स’ का संदेश, ऑनलाइन परीक्षा के साथ मिलेगा प्रमाण पत्रपीबीएम ट्रोमा सेंटर के आगे शीतल जल सेवा का हुआ शुभारम्भभारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जोधपुर प्रांत को मिला नया नेतृत्व
IMG 20231123 090506 62 जिला अस्पताल को मिली नई सोनोग्राफी मशीन, विधायक के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य की पहल, नियमित हुई सुविधाएं Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। एसडीएम जिला अस्पताल को सोनोग्राफी की नई मशीन मिल गई है। अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन पिछले पच्चीस दिनों से खराब थी। विधायक श्री जेठानन्द व्यास के निर्देश और सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी की पहल पर पीबीएम अस्पताल से नई मशीन जिला अस्पताल भेजी गई है। इसके बाद सोनोग्राफी की सुविधाएं पुनः चालू कर दी गई है। इससे अस्पताल में शहरी और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को राहत मिलेगी।
जिला अस्पताल के सोनोलॉजिस्ट डॉ. अमित अरोडा ने बताया कि नई सोनोग्राफी मशीन बुधवार से शुरू कर दी गई है। इसमें पीसीपीएनडीटी एक्ट से संबंधित सभी कार्यवाही पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि 25 दिनों से यह मशीन खराब थी। इसके लिए विधायक ने पहल की और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को जिला अस्पताल को नई मशीन उपलब्ध करवाने के लिए कहा। जिसकी अनुपालना बुधवार को कर दी गई।


Share This News