ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240312 WA0269 राजकीय डूँगर महाविद्यालय में हुआ महास्वच्छता अभियान का आगाज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजकीय डूँगर महाविद्यालय, नगर निगम व राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्त्वावधान में मंगलवार को राजकीय डूँगर महाविद्यालय में स्वच्छता महाभियान का आयोजन हुआ। अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कमान अधिकारी जोनी थॉमस, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे ।
स्वच्छ एवं विकसित बीकानेर के संकल्प के साथ विद्यार्थियों व आमजन में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने के लक्ष्य से इस अभियान का आगाज हुआ। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि हमें स्वच्छ बीकानेर-स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करना है। कमान अधिकारी जॉनी थॉमस ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर वातावरण को स्वस्थ बनाने में अपना सहयोग देना चाहिए।


राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह ने विद्यार्थियों से आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। उन्होंने जीवन में अनुशासन, समय की पाबंदी, स्वच्छता व उत्तम स्वास्थ्य को आवश्यक बताया। इस महाभियान में कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों द्वारा मुख्य भवन के आस-पास, प्रताप सभागार से जय नारायण व्यास कॉलोनी के दरवाजे तक, रसायन विज्ञान ब्लॉक के आगे तक यह स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर निगम के सफाई कर्मचारी, राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने भी हिस्सा लिया।।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य, मंत्रालयिक कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर व स्काउट के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

“विद्यार्थी अर्जुन की तरह लक्ष्य साधे”

राजकीय डूंगर महाविद्यालय की प्रतियोगिता दक्षता व गाँधी अध्ययन समिति द्वारा “इल्यूमिनेटिंग दा इनविजिबल : अनवीलिंग इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स” विषय पर आयोजित व्याख्यान का आरम्भ करते हुए प्राचार्य दिग्विजन सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को 18 से 25 वर्ष की आयु तक अथक परिश्रम करना चाहिए तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी अर्जुन की तरह लक्ष्य साध कर करे व अध्ययन का तरीका स्मार्ट होना चाहिए। विशिष्ट वक्ता के रूप में भौतिक शास्त्र विभाग की प्रो. स्मि‌ता शर्मा ने विद्युत चुम्बकीय तरंगों के सभी प्रकार, उनके साधारण जीवन मे उपयोग तथा उन तरंगों की विशेषताओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। समिति प्रभारी प्रो. साधना भंडारी ने बताया कि इस समिति का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्नों से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करना है। यह कार्यशाला बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई।


Share This News