ताजा खबरे
10loto tam icmalı – Qeydiyyat, bonuslar, ödəniş metodları və mobil tətbiq6 महिलाएँ गिरफ्तार, पुरुषों को छेड़ने व अश्लील इशारे करने का आरोपबीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानित
IMG 20240312 WA0310 पूनरासर में जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को पूनरासर में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, अतिक्रमण और सफाई से जुड़ी समस्याएं जिला कलक्टर के समक्ष रखीं। जिनके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों के नियमित दौरे करें और प्रयास करें कि समस्याओं का समाधान उनके स्तर पर ही हो जाएं। समस्या जिला या राज्य स्तर पर समाधान योग्य हो, तो तत्काल संबंधित स्तर पर समन्वय किया जाए। जिससे ग्रामीणों को अधिक से अधिक राहत मिल सकें। जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार ग्राम और ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई की जाए। इसमें सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहें। इन जनसुनवाईयों का अधिक से अधिक लाभ आमजन को मिले, इसके लिए सतत प्रयास किए जाएं।

उन्होंने कहा कि नहरबंदी और गर्मी के मौसम के मद्देनजर पानी का उपयोग मितव्ययता से करें। जलदाय विभाग के अधिकारी ग्रामीणों के सतत सम्पर्क में रहें। जिला कलक्टर ने कहा कि पूनरासर ऐतिहासिक गांव है। यहां प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु आते हैं। इसके मद्देनजर यहां समूचे गांव में साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण भी किया। विद्यार्थियों से शिक्षण संबंधी फीडबैक लिया और अध्यापकों को निर्देश दिए कि नियमित कक्षाओं में रहें। स्कूल परिसर को साफ-सुथरा रखें। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार भी साथ रहे।


Share This News