ताजा खबरे
10loto tam icmalı – Qeydiyyat, bonuslar, ödəniş metodları və mobil tətbiq6 महिलाएँ गिरफ्तार, पुरुषों को छेड़ने व अश्लील इशारे करने का आरोपबीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानित
IMG 20240312 184301 scaled विकसित भारत का संकल्प पत्र भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा – अर्जुनराम मेघवाल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर।।भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आमजन के बीच जाकर हर वर्ग से सुझाव लेकर आमजन का संकल्प पत्र बनाएगी जिसको लेकर आज भाजपा संभाग मुख्यालय में देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता रखी गई। इसमें बीकानेर सांसद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संकल्प पत्र की जानकारी देते हुए बताया संकल्प पत्र को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा एक कमेटी बनी है कमेटी के माध्यम से लोकसभा चुनाव 2024 के संकल्प पत्र में हर राज्य को, हर जिले को, हर वर्ग को प्रतिधित्व मिले ऐसी हमारी योजना है नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों से देश विकास की नई ऊंचाई को छू रहा है 2024 के बाद विकसित भारत कैसा हो इस पर जनता की राय जानने के लिए संकल्प पत्र अभियान की शुरुआत की गई है इसके माध्यम से युवा, मजदूर, किसान, खिलाड़ी, अधिवक्ताओं, प्रतिष्ठित व्यक्तियों, व्यापारी, महिलाओं के बीच जाकर सुझाव लिए जाएंगे इसके लिए प्रत्येक वर्ग को पार्टी की योजनाओं से अवगत कराने के लिए बीजेपी आम जनता के बीच जाएगी। इसके साथ ही आम जनता से संकल्प पत्र पर सुझाव मांगे जाएंगे बीकानेर लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पत्र संकलन के लिए नमो एप पत्र, पेटी और एलईडी चलित वाहन भ्रमण एवं नुक्कड़ सभाओं के साथ नमो एप व इस नंबर 9090902024 पर फोन कर आप सुझाव दे सकते है जनता द्वारा दिए गए सुझावों की आधार पर ही देश के भविष्य की योजनाएं तैयार की जाएंगी इन्हीं सुझावों के आधार पर विकसित भारत का संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा।

अर्जुनराम मेघवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे कालखंड में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनायेंगे जो जापान और जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगी आज भारत योगा, प्राणायाम , आयुर्वेद, रस्ट्रेस मैनेजमेंट, सेटेलाइट स्पेस में ग्लोबल लीडर की भूमिका में है। मेघवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए पंच प्रण विकसित भारत, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता व नागरिकों द्वारा अपने कर्तव्य पालन के ‘‘पंच प्रण’’ जिसको हमे सबके सहयोग से पूरा करना है।
आज की प्रेस वार्ता में विधायक सिद्धि कुमारी, लोकसभा संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, महामंत्री मोहन सुराणा, लोकसभा मिडिया संयोजक मनीष सोनी, देवीलाल मेघवाल, सह संयोजक कमल गहलोत, प्रवक्ता अशोक प्रजापत उपस्थित थे।


Share This News