IMG 20231123 090506 48 कांग्रेस की बैठक में राजस्थान से ये नाम हुए फाइनल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। मौसम बदल रहा है इसके साथ ही राजनीति में भी कुछ गर्माहट आने लगी है। आज कांग्रेस की बैठक में राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीटों को लेकर चर्चा की। इसमें कई सीटों को लेकर नाम तय हो गए हैं। पार्टी ने अभी इनका ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज केंद्रीय कार्यालय पर हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया।मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीटों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान राजस्थान की 15 सीटों को लेकर चर्चा हुई और इसमें से 12 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए गए। इसमें जालौर लोकसभा सीट से अशोक गहलोत के बेटे का नाम तय हो गया है। इसके साथ ही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने की बात कही है। तो सचिन पायलट ने चुनाव लड़ने से दूसरी बना ली है। पायलट से जब चुनाव ना लड़ने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ना नहीं लड़वाना चाहते हैं। मध्य प्रदेश की सीटों को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें तय हो गया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि दिग्विजय सिंह अभी राज्यसभा सांसद हैं। इसके साथ ही छिन्दवाड़ा लोकसभा सीट से नकुल नाथ का चुनाव लड़ना तय हो गया है। आलाकमान ने उनके नाम पर अपनी सहमति दे दी है। इसके साथ ही एमपी की 11 सीटों पर नाम तय हो गए हैं।


Share This News