IMG 20231123 090506 46 CAA का नोटिफिकेशन जारी,  इसलिए हो रहा विरोध Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट यानी (CAA) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब CAA कानून देशभर में लागू हो गए हैं। कानून लागू होने के बाद केंद्र सरकार बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 तक आए प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों, जिसमें हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता देना शुरू कर देगी। 

इसके पास होने के बाद ही मुस्लिम समाज के लोगों और संगठनों ने जबरदस्त हंगामा किया था। देश के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन किया गया था। वहीं अब CAA कानून लागू होने के बाद मुस्लिम समाज और संगठनों ने एक बार फिर इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। कई मुस्लिम नेताओं के इस कानून के विरोध में बयान आना शुरू हो चुके हैं।  


Share This News