Thar पोस्ट, न्यूज। निजी स्कूल संचालक आज करेंगे प्रदर्शन। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की ओर से 21 फरवरी को जारी किए गए राज्य के निजी स्कूलों के नियमित निरीक्षण आदेश को वापस लेने के संबंध में सोमवार को निजी स्कूल संचालक विरोध प्रदर्शन करेंगे। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी की रविवार को इस संबंध में एक बैठक हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू ने बताया कि प्रदर्शन में भाग लेने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से स्कूल संचालक सोमवार सुबह बीकानेर पहुंचेंगे। विभिन्न मांगों को लेकर निजी स्कूल संचालक पब्लिक पार्क में इकट्ठे होकर जूनागढ़ के सामने वाली सड़क से रैली के रूप में शिक्षा निदेशालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। संगठन के शैलेश भादानी ने बताया कि 21 फरवरी के आदेश को प्रतिहारित करवाने, आरटीई में पढ़ने वाले विद्यार्थी की यूनिट कॉस्ट।31 अगस्त 2012 से पूर्व मान्यता प्राप्त विद्यालयों को मान्यता संबंधी शर्तों में शिथिलता प्रदान की गई है।
पूर्व में मान्यता प्राप्त विद्यालय वर्तमान मापदंडों की पूर्ति नहीं कर रहे हैं। ऐसे में वर्तमान मापदंडों के तहत विद्यालय संचालन वाले बिंदु को जांच में शामिल बिंदु से हटाने के संबंध में शिक्षा निदेशक को ज्ञापन दिया गया था। लेकिन समाधान अभी तक नहीं हुआ है।
बढ़ाने, पुस्तकों के लिए दी जाने वाली दर को संशोधित करने, आरटीई के प्रवेश हेतु जारी किए जाने वाले टाइम फ्रेम में भुगतान की तिथि अंकित करने आदि मांगों को लेकर निजी स्कूल संचालक संघर्षरत हैं।