ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 41 पेट्रोल पंप पर हड़ताल खत्म Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर हड़ताल खत्म हो गई है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल सोमवार को वापस ले ली। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए वैट (VAT) में कटौती की मांग करते हुए हड़ताल बुलाई थी जो सरकार के साथ बातचीत के बाद वापस ले ली गई है. एसोसिशन ने 11 मार्च सुबह 6 बजे से अपनी हड़ताल वापस ले ली है।

image 870x 65ee7915415f3 पेट्रोल पंप पर हड़ताल खत्म Rajasthan News Portal राजस्थान

जयपुर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर डीलर्स की मांगों को देखते हुए जिले में हड़ताल की गई थी. इस हड़ताल में जयपुर जिले के सभी डीलर्स ने भाग लिया और हड़ताल पूरी तरह सफल रही। एसोसिशन ने कहा कि रविवार दोपहर 12 बजे सरकार की ओर से बातचीत के लिए बुलाया गया था जिस बैठक में आरपीडीए के कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह भाटी, सुनीत बगई, विजय मीणा और जयपुर जिलाध्यक्ष लादू सिंह, सचिव अमित सरावगी और जयपुर डीलर संदीप भारद्वाज मौजूद थे। सरकार की ओर से मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, आनंदी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार के सचिव और वित्त विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. बातचीत लगभग एक घंटे चली और पूरी तरह सकारात्मक रही. राज्यवर्धन सिंह जी ने हमारी बातों को अच्छे से समझा और हमें आश्वस्त किया कि हमारी मांगों पर सरकार सकारात्मक कदम उठाएगी और उन्होंने जनता को परेशानी से बचाने के लिए हड़ताल वापस लेने की अपील की।


Share This News