ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 42 चीता गामिनी ने 5 शावको को दिया जन्म, चीता कुनबा 26 तक पहुंचा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज मध्यप्रदेश। देश में चीतों का कुनबा 26 तक जा पहुंचा है। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता ‘गामिनी’ ने रविवार को पांच शावकों को जन्म दिया। वहीं अब इन पांच शावकों के साथ देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई है। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इसकी जानकारी दी है। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इसके बारे में ‘एक्स’ पर पोस्ट भी किया। 

IMG 20240311 104015 चीता गामिनी ने 5 शावको को दिया जन्म, चीता कुनबा 26 तक पहुंचा Rajasthan News Portal राजस्थान
New born cheetah baby madhyapradesh

शावकों की संख्या 13

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पांच शावकों के जन्म लेने की जानकारी एक्स पर साझा की है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘‘पांच शावक, कूनो! दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई लगभग पांच वर्ष की मादा चीता गामिनी ने आज पांच शावकों को जन्म दिया।’’ मंत्री ने कहा कि भारत में पैदा होने वाले चीते के शावकों की संख्या अब 13 हो गई है। उन्होंने बताया कि यह चौथी बार है जब भारत में किसी चीता ने शावकों को जन्म दिया है। जबकि दक्षिण अफ्रीका से लाए गए किसी चीता ने पहली बार शावकों को जन्म दिया है। 


Share This News