IMG 20220726 123123 4 युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजधानी जयपुर में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। गांधी नगर थाना इलाके में एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का परिचित है और मिलने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जयपुर में रहकर कोचिंग कर रही है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। थानाधिकारी उदयभान ने बताया कि गांधी नगर निवासी तीस वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह एक कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। मई-2022 में उसकी मुलाकात करौली निवासी वचन मीणा से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी वचन ने उससे दोस्ती कर ली।

इस बारे में पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसने मिलने के बहाने युवती को बुलाकर नशीला पेय पिलाया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर उसका देह शोषण करने लगा। इससे परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। 


Share This News