ताजा खबरे
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्याकल होगा डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटनकेसरिया हनुमान मंदिर के 82वें स्थापना दिवस पर श्री रामकथा महोत्सवनिःशुल्क नशा मुक्ति शिविर : वरदान हॉस्पिटल में कलउद्योगपति डागा को पत्नी शोकजिला अस्पताल में बनेंगे स्त्री और प्रसूति रोग ओपीडी, लेबर रूम, प्री डिलीवरी रूम, पोस्ट डिलीवरी रूम और 4 कॉटेजबीकानेर संभाग: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हाई-अलर्ट, इतने किमी तक लॉक डाउन जैसी स्थितिजिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंपपुलिस ने जारी की चेतावनी: आरटीओ व ई-चालान के नाम पर भी हो रही ठगीराजस्थान में इस दिन से हीट वेव की चेतावनी
IMG 20240309 WA0214 भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चंद्रचूड़ का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शनिवार को ”हमारा संविधान, हमारा सम्मान” कार्यक्रम की रीजनल कॉन्फ्रेंस के अवसर पर बीकानेर पधारे भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ का भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी सभागार परिसर में स्वागत किया।

स्वागत करने वाले भाजपा नेताओं में विधायक जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और लोकसभा संयोजक डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला प्रवक्ता और राजस्थान हाई कोर्ट के भारत सरकार के सीनियर काउंसल एडवोकेट अशोक प्रजापत, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, उप महापौर राजेंद्र पंवार, पूर्व जिला मंत्री अरुण जैन, मनीष आचार्य, मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, अशोक भाटी, संपत पारीक, चतुर्भुज सारस्वत,नरेंद्र सोनगरा, ईमरान खान, विनायक पारीक, अर्जुन प्रजापत इत्यादि सम्मिलित रहे।

भाजपा नेताओं ने कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट में बीकानेर के अधिवक्ताओं के लिए ई-कोर्ट के माध्यम से वर्चुअल सुनवाई की घोषणा का स्वागत करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एम.एम. श्रीवास्तव का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए इसे अधिवक्ता समुदाय के लिए ऐतिहासिक फैसला बताया है।


Share This News