






Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के पैथेलॉजी, बायोकैमेस्ट्रि तथा माइक्रोबायलॉजी विभाग की ओर रविवार 10 मार्च को कॉलेज ऑडिटोरियम में इंटीग्रेशन ऑफ क्लिनकल लेबोरेट्री थीम पर राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। बायोकैमेस्ट्रि विभाग की आचार्य तथा विभागाध्यक्ष डॉ. अनिता वर्मा ने बताया कि इस आयोजन समिति के संरक्षक एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी है। इस आयोजन में देशभर से लगभग 200 पैथेलॉजिस्ट बायोकैमिस्ट तथा माइक्रोबायलॉजिस्ट भाग लेगें । इस दोरान पीजी छात्रों के रिसर्च पेपर पर भी चर्चा होगी।


इनका होगा व्याख्यान
गुजरात से डॉ. अमित माहेश्वरी, फरीदाबाद से डॉ. स्वाति, जयपुर से डॉ. योगेश गुप्ता तथा बीकानेर से डॉ. राजेन्द्र कुलहरी इस राष्ट्रीय सेमिनार में अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेगें।
ये रहेगी आयोजन समिति की टीम
प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी संरक्षक, डॉ. एसपी व्यास अध्यक्ष, डॉ. अंजली गुप्ता उपाध्यक्ष, डॉ़. अनिता वर्मा सचिव, डॉ. अभिषेक बिन्नानी वैज्ञानिक समिति प्रमुख तथा डॉ. ओमप्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष होगें।
आशीष पांडे की स्मृति पर डायबीटिक केयर एन्ड रिसर्च केंद्र में एबीपीएम तथा सीजीएम मॉनिटरिंग मशीने की भेंट
प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने दानदाता कैलाश नारायण पांडे का किया सम्मान, डायबीटिक केयर एन्ड रिसर्च केंद्र प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र वर्मा की रही प्रेरणा
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध डायबीटिक केयर एन्ड रिसर्च सेंटर में हनुमान हथा निवासी सेवानिवृत पटवारी दानदाता कैलाश नारायण पांडे ने अपने सुपुत्र आशीष पांडे की स्मृति में डायबीटिक केयर एन्ड रिसर्च केंद्र प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र वर्मा की प्रेरणा से डायबीटिक केयर एन्ड रिसर्च केंद्र में करीब 70,000 रूपये लागत की 2 एम्बुलेंट्री ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग मशीन तथा एक कंटिन्यूश ग्लूकोज मॉनिटरिंग मशीन मरीजों के उपयोग हेतु भेंट की।
अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. वर्मा ने बताया कि इन मशीनों का उपयोग अनियमित शुगर ओर बीपी वाले मरीजों की विस्तृत जाँच करने के लिए किया जा सकेगा, ऐसे मरीज जिनके शुगर व बीपी नॉर्मल होते हुए भी लक्षण बने रहते है उनकी कंप्यूटराइज्ड रीडिंग हो पायेगी, इन मशीनों से मरीज के हर मिनट ओर घंटे के हिसाब से शुगर बीपी का मूल्यांकन किया जा सकेगा जिससे मरीज के एक्चुअल स्थिति का आसानी से पता लगाया जा सकता है.
प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने किया दानदाता पांडे का सम्मान
मरीजों के प्रति दानदाता पांडे परिवार के समर्पित भाव को देखते हुए प्रचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी नारायण पांडे, मीना पांडे, नित्या पांडे सुप्रिया पांडे को शॉल ओढ़ाकर गुलाब का पुष्प भेंट कर सम्मानित किया. प्राचार्य डॉ. सोनी ने इस अवसर पर कहा की अपनों की याद में जरुरत मरीजों को की गयी सहायता से उनकी स्मृति अमर हो जाती है दानदाता परिवार से अन्य सक्षम परिवारों को भी प्रेरणा मिलेगी।इस दौरान डॉ. मनोज माली, समाजसेवी सुरेन्द्र व्यास, विनय थानवी रवि बजाज सहित रेजिडेंट व इंटर्न डॉक्टर्स आदि उपस्थित रहे.